गोरखपुर चिलुआताल में मिली 10वीं टॉपर की लाश:5 दिन से लापता था, लव अफेयर में हत्या की आशंका, परिजनों ने किया हंगामा
गोरखपुर में हाई स्कूल टॉपर 15 वर्षीय छात्र प्रिंस निषाद का सड़ा गला शव 28 सितंबर को चिलुआताल में उतराता मिला। प्रिंस 23 सितंबर को बेतियाहाता स्थित मोमेंटम कोचिंग निकला और लापता हो गया। वह आईआईटी की तैयारी कर रहा था। पांच दिन तक तलाश के बाद शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।…