चुनाव आयोग पर कांग्रेस के सवालों से भाजपा का पलटवार:जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय बोले- हार से बौखलाकर जनता को गुमराह कर रही


गाजीपुर में भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने सोमवार दोपहर 1 बजे पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस चुनावों में लगातार हार से बौखलाकर संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। राय ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए संविधान में निर्वाचन आयोग की व्यवस्था है। पहले चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री करते थे, अब इसमें नेता प्रतिपक्ष और अन्य संवैधानिक पदाधिकारियों की भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायपालिका, सेना और मीडिया पर भी सवाल उठा रही है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखना चाहिए एसआईआर और ईवीएम पर राय ने कहा कि एसआईआर का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है और ईवीएम से हुए चुनावों में कांग्रेस की कई राज्यों में सरकारें बनी हैं। उन्होंने राफेल सौदे का भी जिक्र किया, जहां सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस के आरोप खारिज हुए थे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने के बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *