![]()
लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार हंगामा विरोध प्रदर्शन किया। हजरतगंज चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले पर कालिक पोत कर उसे चप्पल से पीटा। पुतला जलाने से पहले ही पुलिस उसे छीन ले गई। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में धक्का मुक्की नोक झोंक हुई। पुलिस के ऊपर प्रदर्शनकारियों ने कपड़े फाड़ने और गाली देने का आरोप लगाया। 35 करोड़ वोट चोरी का आरोप प्रदर्शन कर रहे राजधानी ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की हत्या किया है। 35 करोड़ से ज्यादा वोट चोरी करके अलग-अलग राज्यों में और केंद्र में भाजपा की सरकार बनवाने में मदद किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर पूरा चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहाहै। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। आज हम लोगों ने ज्ञानेश कुमार के पुतले पर कालिक इसलिए पोता क्योंकि उन्होंने लोकतंत्र का चेहरा काला कर दिया है। ‘विपक्ष ने पहले ही कहा था वोट चोरी हो रही है ’ प्रदर्शन में शामिल जीतू कश्यप ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव लंबे समय से वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। हमने कई बार वोट चोरी का साक्ष्य भी दिया फिर भी चुनाव आयोग ने इसका संज्ञान नहीं लिया। अब जिस तरह से एक अंग्रेजी अखबार ने इस पूरे चुनाव आयोग के चेहरे को बेनकाब किया है इससे बिल्कुल स्पष्ट हो गया कि चुनाव आयोग के मिली भगत से ही भाजपा सरकार में आ रही है। अगर चुनाव आयोग और ना होता तो कभी भी भारतीय जनता पार्टी सत्ता में ना आती। ‘लोकतंत्र बचाने निकले हैं’ प्रदर्शन में शामिल अंकित यादव ने कहा कि आज हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। मगर भाजपा के इशारे पर पुलिस वाले हमें गाली दे रहे हैं अब । हम लोग पुलिस की दमनकारी से डरने वाले नहीं है जहां जरूरत होगी वहां लोकतंत्र के लिए खून बहाएंगे। अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और पूरा चुनाव आयोग बेनकाब हो चुका है 2027 में उत्तर प्रदेश में जनता इन्हें सबक सिखाएगी।
Source link
लखनऊ में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन:CEC के पुतले पर कालिक पोती चप्पल से पीटा , लोकतंत्र की हत्या का आरोप