कानपुर को मिलेगी वंदे भारत स्लीपर की सौगात:5 घंटे में पहुंचाएगी दिल्ली, कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को मिलेगी राहत


कानपुर के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, ट्रेन का उद्घाटन 12 अक्टूबर को हो सकता है। इस ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। इस ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पर ठहराव भी प्रस्तावित है। इसके शुरू होने से कानपुर के कारोबारी, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों को रात में सफर कर सुबह दिल्ली पहुंचने का विकल्प मिल सकेगा। कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी रात 11:50 बजे प्रस्तावित टाइम-टेबल के अनुसार, ट्रेन वाराणसी से रात 8:40 बजे रवाना होगी। प्रयागराज होते हुए रात 11:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर सुबह करीब 4:50 बजे नई दिल्ली पहुंचने का प्रस्ताव है। वहीं, वापसी में ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:25 बजे रवाना होकर तड़के करीब 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके बाद प्रयागराज होते हुए सुबह करीब 7:35 बजे वाराणसी पहुंचने की संभावना है। 16 एसी कोच, 823 यात्रियों के सफर की क्षमता वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में कुल 16 एसी कोच होंगे। इनमें 1 फर्स्ट एसी, 4 सेकंड एसी और 11 थर्ड एसी कोच शामिल होंगे। ट्रेन में करीब 823 यात्रियों के सफर करने की क्षमता बताई जा रही है। इसमें चौड़ी बर्थ, व्यक्तिगत रीडिंग लाइट, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कारोबारियों और नौकरीपेशा लोगों को फायदा कानपुर से दिल्ली के बीच रोजाना बड़ी संख्या में कारोबारी, नौकरीपेशा लोग, छात्र और अन्य यात्री सफर करते हैं। रात में ट्रेन से रवाना होकर सुबह दिल्ली पहुंचने की सुविधा मिलने से यात्रियों का दिन का समय बचेगा। इससे लेदर, टेक्सटाइल और अन्य कारोबार से जुड़े लोगों को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। वाराणसी और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन एक अतिरिक्त विकल्प बन सकती है। शुरुआत में 130 की रफ्तार से चलने का प्रस्ताव ट्रेन शुरुआत में 130 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से संचालित हो सकती है। ट्रैक और सिग्नलिंग व्यवस्था में सुधार के बाद इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ाने का लक्ष्य बताया गया है। हालांकि, ट्रेन के नियमित संचालन की तारीख, अंतिम समय-सारणी, किराये और टिकट बुकिंग को लेकर रेलवे की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *