परिवहन विभाग का तीन दिन तक चलेगा ऑपरेशन कवच:28 से 30 सितंबर तक प्रदेशभर में अभियान, पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने की अपील


प्रदेश में बिना अनुमति और नियमों को ताक पर रखकर चल रही बसों के खिलाफ परिवहन विभाग अब तीन दिन विशेष अभियान चलाएगा। 28 से 30 सितंबर तक ऑपरेशन कवच के तहत ऐसी बसों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इसका मकसद सड़क हादसों पर लगाम लगाने के साथ सड़कों पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। यह जानकारी ग्रेटर नोएडा में चल रहे उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दी गई। यहां विभाग ने सड़क सुरक्षा, वाहनों से जुड़ी सुविधाओं और ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी लोगों को दी। एनसीआर में पुराने वाहनों पर नजर एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए पुराने वाहनों को लेकर भी विभाग ने लोगों से अपील की है। जिन वाहनों की उम्र पूरी हो चुकी है, उनके मालिक उन्हें अधिकृत स्क्रैप सेंटर पर जमा कराएं। इससे सड़कों पर पुराने और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की संख्या कम करने में मदद मिलेगी। बीएस-1 से बीएस-4 वाहनों के लिए पोर्टल बीएस-1, बीएस-2, बीएस-3 और बीएस-4 श्रेणी के पुराने वाहनों के मालिक परिवर्तन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने वाहन मालिकों से इस सुविधा का इस्तेमाल करने को कहा है। हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी सख्ती सड़क हादसों को कम करने के लिए वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील की गई। साथ ही तेज रफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं करने को कहा गया है। 52 सेवाएं ऑनलाइन, 40 का ऑटो अप्रूवल परिवहन विभाग की कई सेवाओं को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। विभाग के मुताबिक 52 सेवाओं में फेसलेस सुविधा उपलब्ध है, जबकि 40 सेवाओं में ऑटो अप्रूवल की व्यवस्था है। ट्रेड शो में ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी तकनीक और ड्राइविंग सिमुलेटर के जरिए युवाओं को भी जानकारी दी जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *