![]()
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए। इन मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राम लखन भट्ट मैदान में यशराज क्लब और बीवीएस क्रिकेट क्लब के बीच पहला मैच खेला गया। यशराज क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 2 विकेट पर 246 रन बनाए। इसमें आर्यन सिंह ने नाबाद 124 रन, अयमान पठान ने 62 और वैभव दीक्षित ने 43 रन का योगदान दिया। जवाब में बीवीएस क्रिकेट क्लब की टीम 34 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। शोभित ने 41 और सुमित यादव ने 34 रन बनाए, लेकिन वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाए। यशराज क्लब की ओर से मानव चतुर्वेदी ने 4 विकेट और समीर सिंह ने 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाई। पीएसी मैदान पर ग्रेजुएट क्लब ने भारत क्लब को 188 रन के बड़े अंतर से हराया। ग्रेजुएट क्लब ने 40 ओवर में 5 विकेट पर 311 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। अनमोल यादव ने 128 रन और बिलाल ने 118 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत क्लब की टीम 25.2 ओवर में 123 रन पर ढेर हो गई। ग्रेजुएट क्लब के लिए मनु सिंह ने 4 विकेट झटके, जबकि आदर्श सिंह और युवराज यादव ने दो-दो विकेट लिए। गीता देवी मैदान में बीसीए और सोनेंट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए की टीम 36 ओवर में 193 रन पर सिमट गई। शिवांश शर्मा ने 44, प्रिंस मौर्य ने 35 और बृजेश कुमार राय ने 33 रन बनाए। इसके जवाब में सोनेंट क्लब ने 34.5 ओवर में एक विकेट खोकर 196 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। सोनेंट क्लब के लिए आर्यन सिंह ने नाबाद 119 रन बनाए, जबकि शुभम सिंह ने 52 रन की उपयोगी पारी खेली। कानपुर साउथ मैदान में केडीएमए और ओलंपिक रेड के बीच मैच खेला गया। केडीएमए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन बनाए। आदर्श सिंह ने 89, शुभांशु चौरसिया ने 80 और रतनम सिंह ने 60 रन का योगदान दिया। ओलंपिक रेड ने 39.3 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवेंद्र पाल ने 68, अपूर्व चतुर्वेदी ने 54 और युवल केसरी वर्मा ने 53 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
Source link
केडीएमए क्रिकेट लीग में बल्लेबाजों-गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन:अनमोल, आर्यन और बिलाल ने दिलाई अपनी टीमों को जीत