मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया:औरैया में बताए हेल्पलाइन नंबर, गांवों और बाजारों में अभियान


औरैया पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान तेज किया है। पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर महिला सुरक्षा दल और बीट पुलिसकर्मी गांवों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंच रहे हैं। वे महिलाओं और बालिकाओं से बात कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही, साइबर अपराध से बचाव के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई। पुलिस टीमों ने आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए कई जरूरी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन पावर 1090, साइबर अपराध 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस सहायता 112 शामिल हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *