![]()
लखीमपुर खीरी में तेज हवा और बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया है। कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस पिछले करीब ढाई घंटे से लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी है। ट्रेन के यात्रियों को ट्रैक साफ होने का इंतजार है। ट्रैक पर कई पेड़ गिरने से रेल मार्ग बंद बताया जा रहा है कि ओयल-हरगांव और हरगांव-सीतापुर के बीच रेलवे ट्रैक पर कई पेड़ गिर गए हैं। पेड़ों के ट्रैक पर आ जाने से रेल मार्ग बाधित हो गया है। इससे इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। तेज हवा के बीच पेड़ हटाने में जुटी टीम तेज हवाओं के कारण ट्रैक पर गिरे पेड़ों को हटाने का काम प्रभावित हो रहा है। रेलवे की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रैक को साफ करने में जुटी है। मार्ग साफ होने के बाद ही इस रूट पर रेल यातायात सामान्य होने की उम्मीद है। ट्रेन के लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़े होने के कारण यात्री काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। यात्रियों को ट्रैक साफ होने और ट्रेन के आगे रवाना होने का इंतजार है।
Source link
रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरा,हरगांव-सीतापुर के बीच रेल मार्ग बाधित:लखीमपुर में ढाई घंटे से स्टेशन पर खड़ी कासगंज-लखनऊ एक्सप्रेस