मेरठ में जीजा से मारपीट, कनपटी पर पिस्टल रखकर धमकाया:प्रेम विवाह के बाद बढ़ी रंजिश, डेयरी विवाद में फिर आमना-सामना


मेरठ के लोहियानगर में शुक्रवार देर रात जीजा-साले में झगड़ा हो गया। फतेहुल्लापुर रोड पर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। पीड़ित दीपांशु पाल ने आरोप लगाया कि साले ने पिस्टल कनपटी पर रखकर धमकाया और फायर किया। हालांकि, पुलिस ने मौके पर फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घोसीपुर के दीपांशु ने फतेहुल्लापुर की एक युवती से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दीपांशु और युवती के मायके वालों में विवाद चल रहा है। डेयरी चलाने को लेकर भी झगड़ा हुआ था, जिसके बाद फतेहुल्लापुर की डेयरी बंद हो गई। दीपांशु ने फिर घोसीपुर में डेयरी शुरू की। शुक्रवार को दीपांशु दूध देने फतेहुल्लापुर पहुंचा था, जहां उसका सामना साले से हो गया। इसी दौरान यह विवाद हुआ। लोहियानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस का कहना है कि फायरिंग के सबूत नहीं मिले हैं। पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *