![]()
मेरठ में भारी बारिश के अलर्ट के चलते कल यानी शनिवार को 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे। मौसम विभाग ने 26 सितंबर को जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने छुट्टी का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक यह फैसला सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है। कहा गया है कि तेज आंधी, अतिवृष्टि या ओलावृष्टि के दौरान पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों। खुले मैदान और छत पर जाने से बचें। अनावश्यक यात्रा न करें और जलभराव वाले क्षेत्रों में वाहन चलाने से बचें। बिजली चमकने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या बिजली उपकरणों को न छूने की भी सलाह दी गई है। किसी दुर्घटना, पेड़ गिरने, बिजली का तार टूटने या अन्य आपात स्थिति की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन या आपदा नियंत्रण कक्ष को देने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी भारी बारिश और खराब मौसम की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। खिड़की-दरवाजे बंद रखने, मोबाइल, टॉर्च और जरूरी दवाएं तैयार रखने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने और पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित जगह रखने की सलाह दी है। किसानों से फसल और कृषि उपकरणों को सुरक्षित ढककर रखने को कहा गया है। साथ ही बिजली के खंभों और पानी के स्रोतों से दूर रहने की अपील की गई है।
Source link
मेरठ में भारी बारिश की चेतावनी:12वीं तक के स्कूल कल रहेंगे बंद, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश