![]()
इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबले के टिकटों की बिक्री शुक्रवार को हुई। ऑनलाइन बिक्री के महज 2 घंटे 20 मिनट में सारे टिकट SOLD OUT हो गए। सुबह 6 बजे बिक्री शुरू होते ही बड़ी संख्या में क्रिकेट फैंस ने ऑनलाइन बुकिंग कर ली। सबसे पहले ईस्ट गैलरी की टिकटें फुल हुईं। इसके बाद वेस्ट गैलरी और पवेलियन की टिकटें भी तेजी से बिक गईं। 8 बजकर 20 मिनट तक सभी सामान्य टिकटों की बिक्री पूरी हो गई। भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले को लेकर इंदौर में पहले से ही क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। ऑनलाइन टिकटों की तेजी से हुई बिक्री से फैंस की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैटेगरी के अनुसार तय की गई टिकटों की कीमत मैच के टिकटों की कीमत कैटेगरी के अनुसार तय की गई है। सामान्य गैलरी (ईस्ट और वेस्ट) के टिकट 1,000 से 1,800 रुपए तक हैं। पवेलियन के टिकट ₹5,500 से ₹8,500 तक हैं, जबकि हॉस्पिटैलिटी कैटेगरी के टिकट ₹11,000 और ₹12,500 तक हैं। एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट खरीद सकता है। स्टूडेंट कोटे के 1200 रजिस्ट्रेशन, 1 हजार टिकट देने हैं स्टूडेंट और खासतौर से दिव्यांग दर्शकों के लिए रिजर्व रियायती टिकटों की बिक्री प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी। स्टूडेंट कोटे के करीब 1200 रजिस्ट्रेशन कुछ ही समय में पूरे हो गए। दस्तावेज सत्यापन के बाद करीब 1,000 छात्रों को टिकट दिए जाने हैं। ऑनलाइन बिक्री के बाद टिकटों की उपलब्धता मांग के अनुसार बदल रही है।
Source link
भारत-वेस्टइंडीज T20- 2 घंटे 20 मिनट में बिके सारे टिकट:ईस्ट के बाद वेस्ट पवेलियन भी फुल; कीमत एक हजार से 12,500 तक