![]()
कन्नौज में बर्फीली हवाओं और बारिश के कारण सर्दी का अहसास होने लग गया। यहां शुक्रवार सुबह से ही बूंदाबांदी हो रही। इसके साथ ही 24 घण्टे से तेज बर्फीली हवाएं चल रहीं। जिस कारण दोपहर के समय तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण धान किसानों का नुकसान हो गया। जिले में मौसम ने रात से अचानक करवट ले ली। यहां बर्फीली हवाओं और लगातार हो रही बूंदाबांदी ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। पिछले 24 घंटे से ठंडी हवाएं चल रहीं। जिसका असर तापमान पर भी देखने को मिला। दोपहर के समय कन्नौज तापमान सामान्य दिनों की अपेक्षा 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। शुक्रवार दोपहर 2 बजे तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सामान्य दिनों में ये 30 से 32 डिग्री सेल्सियस था। घरों से निकले लोगों को ठंडी हवाओं और बूंदाबांदी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। बारिश के बीच बाइक से गुजर रहे लोग ठिठुरते नजर आए। कई लोगों ने बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे दुकानों और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रुककर मौसम साफ होने का इंतजार किया। पैदल चलने वाले लोग भी ठंडी हवाओं और बारिश से बचने के लिए छाता व पन्नी का सहारा लेते दिखे। बदले मौसम ने बढ़ाई परेशानी
अचानक बदले मौसम से जहां गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं ठंडा मौसम होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। बाजारों में भी मौसम का असर दिखाई दिया। ग्राहक न होने से दुकानों पर सन्नाटा छाया रहा। धान की फसल को नुकसान
बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने से जिले के धान किसानों का नुकसान हुआ है। खेत की जमीन गीली होने के बाद हवाओं की वजह से धान की फसल खेतों में फैल गई। जिससे उत्पादन प्रभावित होने का अनुमान है। ताहरपुर गांव के किसान विनोद दुबे ने बताया कि उनके 30 बीघा खेत में धान की फसल खड़ी है, जोकि खेत में फैल गई। यहां के रहने वाले किसान उमेश दुबे ने बताया कि 10 बीघा खेत में उन्होंने धान बोई थी, लेकिन बारिश और तेज हवा के कारण फसल खेत में ही फैल गई। जिससे नुकसान होने का अनुमान है।
Source link
बर्फीली हवाओं और बारिश से ठंडा हुआ मौसम:पूरे दिन होती रही बूंदाबांदी, ठिठुरते दिखे बाइक सवार, हवा से धान किसानों को नुकसान