शिक्षक से 20 हजार और सोने की चेन लूटी:कानपुर देहात में सीमा विवाद में उलझी पुलिस, दोनों जगह दी तहरीर


कानपुर देहात में एक शिक्षक के साथ लूट की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब 2 बजे कॉलेज से घर लौट रहे दो शिक्षकों को रास्ते में रोककर मारपीट की गई। इसके बाद एक शिक्षक से 20 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली गई। सहजपुर निवासी विनोद कुमार काधी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। बुधवार दोपहर छुट्टी के बाद वह अपने साथी शिक्षक प्रेम नारायण के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि कोरोवा ओवरब्रिज के नीचे पहले से मौजूद 3 से 4 युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने विनोद कुमार की जेब से 20 हजार रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली। बदमाश बाइक (नंबर UP 77 P 2586) से फरार हो गए। शिक्षक ने भाग रहे बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पीड़ित का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल किस थाने की सीमा में है, यह तय नहीं हो सका। पीड़ित का आरोप है कि उसे डेरापुर और सिकंदरा थानों के बीच कई घंटे तक चक्कर काटने पड़े। पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। दोपहर 2 बजे हुई वारदात के बाद पुलिस रात 8 बजे के बाद पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया कि घटनास्थल डेरापुर या सिकंदरा थाना क्षेत्र में है। इस दौरान पीड़ित दोनों थानों में शिकायत पत्र दे चुका है, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है। शिकायत का समाधान नहीं डेरापुर थाना धीरेंद्र सिंह घटनास्थल को सिकंदरा क्षेत्र में बता रहे है, जबकि सिकंदरा पुलिस की ओर से भी घटनास्थल को लेकर अलग स्थिति बताई जा रही है। अब शिक्षक का कहना है कि अगर पुलिस स्तर पर उनकी शिकायत का समाधान नहीं हुआ तो वह आज अपने शिक्षक साथियों के साथ एसपी से शिकायत करेंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *