![]()
भदोही पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने गुरुवार को केशव प्रसाद राल्ही पीजी कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए गए। साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कन्हैया, देवानंद और सदानंद ने छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। टीम ने OTP, UPI पिन, ATM/CVV और पासवर्ड किसी से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक से बचने और सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। OTP और बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह पुलिस टीम ने छात्रों को बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM या डेबिट कार्ड की जानकारी, CVV, UPI पिन और पासवर्ड साझा न करें। सोशल मीडिया अकाउंट पर मजबूत पासवर्ड और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। संदिग्ध लिंक और QR कोड से रहें सावधान छात्रों को अनजान व्यक्ति की ओर से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने और अनजान QR कोड स्कैन न करने की सलाह दी गई। पुलिस ने समझाया कि किसी के कहने पर QR कोड स्कैन कर पैसे लेने के बजाय पैसे भेजने की स्थिति से भी सतर्क रहना चाहिए। डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी से बचने की दी जानकारी साइबर टीम ने डिजिटल अरेस्ट के साथ ऑनलाइन निवेश और नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने को कहा। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट, मैसेज और वीडियो कॉल को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई। ऑनलाइन खरीदारी के लिए केवल भरोसेमंद वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल करने को कहा गया। ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत पुलिस ने बताया कि साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। भदोही पुलिस की ओर से साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता, सुरक्षा और सतर्कता का संदेश लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
Source link
भदोही के पीजी-कॉलेज में छात्रों को साइबर क्राइम की जानकारी:OTP, UPI पिन और संदिग्ध लिंक से बचने की सलाह, 1930 पर शिकायत करने की अपील