विंध्याचल धाम पहुंचे सह सरकार्यवाह आलोक और सांसद अरुण सिंह:मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर की देश और समाज के कल्याण की कामना


मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे। दोनों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधि-विधान से पूजा के बाद उन्होंने देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया। रत्नाकर मिश्र ने किया आलोक कुमार का स्वागत RSS के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार के विंध्याचल पहुंचने पर नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्र ने उनका स्वागत किया और अंगवस्त्रम भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी के विंध्याचल पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। अरुण सिंह को भेंट की चुनरी राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के विंध्याचल पहुंचने पर भी स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। उन्हें मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट की गई। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पहुंचकर मां के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर में शीश नवाकर उन्होंने सुख-समृद्धि, शांति और लोककल्याण की कामना की। मंदिर में श्रद्धालुओं की रही आवाजाही दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। दोनों अतिथियों ने भी मां के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद ग्रहण किया। उनके आगमन को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में भी हलचल रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *