विंध्याचल धाम पहुंचे सह सरकार्यवाह आलोक और सांसद अरुण सिंह:मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन कर की देश और समाज के कल्याण की कामना
मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह आलोक कुमार और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह पहुंचे। दोनों ने मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। विधि-विधान से पूजा के बाद उन्होंने देश, प्रदेश और समाज के कल्याण की कामना की। इस दौरान स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने दोनों का स्वागत किया।…