![]()
फर्रुखाबाद में टाउन हॉल के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे युवक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। हादसे में राकबगंज निवासी राजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए। बताया जा रहा है कि छत पर बंदरों के कूदने से बिजली का तार हिला और राजेंद्र उसकी चपेट में आ गए। परिवार के लोग उन्हें गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। छत के पास से गुजर रही थी 11 हजार वोल्ट की लाइन राजेंद्र के घर के पास से 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजरती है। बताया गया कि यह लाइन मकान की छत के काफी करीब है। बुधवार को राजेंद्र किसी काम से छत पर गए थे। इसी दौरान छत पर बंदर कूद रहे थे। परिजनों के मुताबिक, बंदरों के कूदने से बिजली का तार तेजी से हिला और राजेंद्र के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलसकर छत पर ही गिर पड़े। काफी देर तक नीचे नहीं आए तो पत्नी ने देखा हादसे के बाद राजेंद्र काफी देर तक नीचे नहीं आए। इस पर उनकी पत्नी को चिंता हुई और वह छत पर पहुंचीं। वहां राजेंद्र को झुलसी हालत में देखकर उन्होंने परिवार के अन्य लोगों को जानकारी दी। राजेंद्र के बेटे सचिन ने बताया कि बंदरों के बिजली लाइन पर झूलने से तार उनके पिता पर गिर गया था। इसके बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। चेहरा और शरीर का एक हिस्सा झुलसा लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में राजेंद्र का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, करंट लगने से उनका चेहरा और शरीर का एक हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Source link
11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आया युवक:फर्रुखाबाद में गंभीर झुलसा, छत पर बंदरों के कूदने से तार हिलने की बात