गोंडा में कारोबारी विनोद साहनी की तेरवहीं आज:सपा के पूर्व मंत्री हाउस अरेस्ट, करनैलगंज से घर तक जगह-जगह पुलिस-PAC तैनात


गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्सडिया गांव के बर्तन व्यापारी विनोद साहनी की 9 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर दबंगों ने रास्ते में पीटकर की थी। आज बुधवार को विनोद साहनी के बेटे राजा साहनी ने अपने घर पर श्रद्धांजलि और त्रयोदशी संस्कार कार्यक्रम आयोजित किया है। इस कार्यक्रम को लेकर आज सुबह 6 बजे से ही जगह-जगह बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। जो बुधवार सुबह 11:00 बजे के बाद और मजबूत कर दी गई करनैलगंज से लेकर मृतक विनोद साहनी के घर तक सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं। कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात हैं। नेताओं को कार्यक्रम में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग भी की गई है। पूर्व सपा मंत्री को किया गया हाउस अरेस्ट विनोद साहनी के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे करनैलगंज विधानसभा के पूर्व विधायक और पूर्व सपा मंत्री योगेश प्रताप सिंह को हाउस अरेस्ट किया गया है। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने आज बुधवार सुबह 6 बजे से ही उन्हें उनके भभुआ स्थित आवास पर रोक रखा है। उनके घर के अंदर और बाहर भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। इससे पहले 11 सितंबर को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह विनोद साहनी के घर पहुंचे थे। उस समय गोंडा में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद भी आए थे। उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई थी और उन्हें फटकार भी लगाई थी। पूर्व मंत्री बोले- मुझे मीटिंग में जाना है, पुलिस ने रोक लिया पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जब वह सुबह सोकर उठे तो देखा कि उनके घर के चारों तरफ पुलिस तैनात है। उन्होंने कोतवाल से इस बारे में पूछा तो कोतवाल ने बताया कि ऊपर से कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश हैं। इस पर योगेश प्रताप सिंह ने कहा, “मैं कानून को मानने वाला व्यक्ति हूं। मैं यहां का जनप्रतिनिधि हूं। अगर कोई कानून व्यवस्था खराब करता है तो मैं उसका विरोध करता हूं। मुझे कानून व्यवस्था का पाठ पढ़ाना मुझे ठीक नहीं लग रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *