![]()
कानपुर देहात में नवरात्रि कार्यक्रम को लेकर दुर्गा सेवा समिति के सदस्यों की बैठक बाजार असालतगंज में हुई। बैठक में नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले दुर्गा जागरण की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति अध्यक्ष आलोक कुशवाहा ने बताया कि 18 सितंबर 2026 को महावीर मंदिर, बाजार असालतगंज में दुर्गा जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समिति सदस्यों से कार्यक्रम की तैयारियों में सहयोग करने की अपील की। बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान अरुण चौरसिया, गुजन यादव, अजीत कुशवाहा, केशव यादव, हिमांशु कुशवाहा, रोहित सबिता सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Source link
असालतगंज में दुर्गा जागरण की तैयारियां:18 सितंबर को महावीर मंदिर में होगा दुर्गा जागरण, समिति सदस्यों ने बनाई योजना