सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:कार को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, पहिए के नीचे आया; मौके पर तोड़ा दम


फिरोजाबाद में फरिहा से टूंडला जा रहे बाइक सवार की सीमेंट लदे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार विवेक उपाध्याय (46) की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विवेक ट्रक के पहियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फरिहा निवासी विवेक उपाध्याय किसी काम से बाइक से टूंडला जा रहे थे। पचोखरा थाना क्षेत्र में केपी मैरिज होम के पास पहुंचने पर उनकी बाइक सामने से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में विवेक सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहियों की चपेट में आ गए। कार को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर थानाध्यक्ष सुरेंद्र भाटी के मुताबिक, विवेक आगे चल रही कार को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ही चली गई जान हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेने के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 20 साल की बेटी के पिता थे विवेक विवेक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विवेक 20 साल की बेटी के पिता थे। अचानक हुए हादसे से परिवार और आसपास के लोगों में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *