![]()
अयोध्या के कुमारगंज थाना क्षेत्र स्थित महर्षि वामदेव तपोस्थली मेले में युवक से मारपीट का वीडियो सामने आया है। इसमें 4-5 लोग एक युवक को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो मंगलवार 22 सितंबर की देर शाम सामने आया। इसमें काली शर्ट और सफेद पैंट पहने युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है, लेकिन कई लोग उसे लात-घूंसों से पीटते रहे। घटना के दौरान आसपास लोगों की भीड़ भी मौजूद थी। मारपीट किस वजह से हुई और वीडियो कब का है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा था। पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान में जुटी कुमारगंज के थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी। पुलिस के मुताबिक, युवक की तरफ से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मेले में हजारों लोग पहुंचते हैं महर्षि वामदेव तपोस्थली में हर साल मेला लगता है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले में पुलिस व्यवस्था और बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
Source link
अयोध्या के मेले में युवक को घेरकर पीटा:4-5 लोगों ने लात-घूंसों से किया हमला, पुलिस पहचान में जुटी