![]()
घाटमपुर बुढ़वा मंगल पर्व पर कुड़नी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पतारा और जहांगीराबाद संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत अन्य मंदिरों में मंगलवार सुबह मंगल आरती होने के बाद से भक्तो की भारी भीड़ बाबा के दर्शन करने मंदिरों में पहुंच रही है। कुड़नी मंदिर में लगभग दो लाख भक्तो के पहुंचकर दर्शन किए है। जिसके चलते यहां पर विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। सुरक्षा-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल की तैनात है। यहां पर मंदिर परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। पतारा में रात्रि ने जवाबी कीर्तन होंगे, जिसे देखने हजारों की संख्या में भक्त पहुंचते है। सुबह से मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे भक्त घाटमपुर क्षेत्र के कुढ़नी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बुढ़वा मंगल के दिन सुबह से बाबा के दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। यहां पर आधी रात को आरती के बाद से ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो गया। भीड़ को संभालने के लिए महिला और पुरुष भक्तों की अलग-अलग लाइनें लगेंगीं। पुलिस भी पूरी तरह से मुस्तैद है। सादी वर्दी में भी पुलिस मेला में निगरानी रखेगी ताकि कोई अराजक तत्व छेड़खानी, पर्स या चेन छिनैती न कर सके। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों का डिस्प्ले लगाया गया है। पुलिस कर्मी उसपर भी नजर रखेंगे। भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में हवन सामग्री, कपूर, अगरबत्ती जलाने की मनाही रहेगी। परिसर में कथा वाचकों की चौपाल भी नहीं लगेगी। पतारा और जहांगीराबाद संकट मोचन दरबार में होंगे जवाबी कीर्तन घाटमपुर के पतारा कस्बा के स्टेशन रोड पर स्थित संकट मोचन हनुमान जी महाराज परिसर में सुबह से दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, यहां पर सुबह पांच बजे मंगल आरती के साथ पहुंचें भक्त बाबा के दर्शन कर रहे है। मंदिर परिसर में दिन में विशाल मेला लगता है। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र में एक मात्र आस्था का प्रमुख केंद्र है। वही जहांगीराबाद में सुबह से लेकर शाम तक भंडारा चला। भीतरगांव में रामलीला और विशाल भंडारा
भीतरगांव स्थित प्रसिद्ध महाबीर दरबार में बुढ़वा मंगल के दिन रामलीला का आयोजन होना है। इसके साथ ही विशाल भंडारा भी चलेगा। यहां बीते दिनों से भागवत कथा का रसपान हो रहा है। महाबीर दरबार में हनुमान जी कि बाल स्वरूप की मूर्ति स्थापित है। यह मंदिर आसपास के गावों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शादी वर्दी में लगे पुलिसकर्मी, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया की कुढ़नी मंदिर में सुरक्षा के मद्देनजर लेडीज पुलिस को शादी वर्दी में लगाया गया है। वही कुछ पुलिसकर्मी सिर्फ लोगों की निगरानी करने के लिए तैनात किए गए है। मंदिर परिसर में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। शांति पूर्ण बुढ़वा मंगल का पर्व मनाया जा रहा है।
Source link
बुढ़वामंगल पर घाटमपुर के कुढ़नी मंदिर में भक्तों की भीड़,उमड़ी:दो लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन, पतारा और जहांगीराबाद मंदिरों में भी देर शाम तक लगी रहीं कतारें, पुलिस बल तैनात