IAS प्रभास कुमार ने महोबा डीएम का लिया चार्ज:विकास योजनाओं को समय से पूरा कराना और जनशिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता


महोबा में कलेक्ट्रेट स्थित जिला कोषागार में मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे 2017 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभास कुमार ने महोबा के नए जिलाधिकारी के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था और अपनी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। विकास योजनाओं को समय से पूरा कराने पर जोर नए डीएम प्रभास कुमार ने कहा कि शासन और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली विकास योजनाओं को तय समय में पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने योजनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण डीएम ने कहा कि आम लोगों की शिकायतों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं को गंभीरता से लेने और समय से समाधान करने की दिशा में काम करने की बात कही। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस प्रभास कुमार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल किया। उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्र समाज की जरूरी जरूरतों से जुड़े हैं। जल्द ही जिले की मौजूदा स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी। जरूरत के अनुसार ठोस कार्ययोजना तैयार कर काम किया जाएगा। नमामि गंगे विभाग में रहे विशेष सचिव मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले 35 वर्षीय प्रभास कुमार इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के नमामि गंगे और ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग में विशेष सचिव रह चुके हैं। वह उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के संयुक्त प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्होंने कहा कि महोबा की ऐतिहासिक और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी प्रशासनिक टीम के साथ जिले के विकास के लिए काम किया जाएगा। अधिकारी रहे मौजूद पदभार ग्रहण के दौरान बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी इंद्रनंदन सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुखबीर सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी, एसडीएम सदर शिव ध्यान पांडेय और वरिष्ठ कोषाधिकारी देव कुमार यादव समेत जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *