तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:साइकिल समेत 70 मीटर दूर जा गिरे, गुस्साए परिजनों ने एक घंटे लगाया जाम


जौनपुर में लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम करीब 7 बजे वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवापार गांव के पास सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर मिथुन (42) की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। साइकिल समेत 70 मीटर दूर जा गिरे मिथुन साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिथुन साइकिल समेत करीब 70 मीटर दूर जा गिरे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तीन किलोमीटर लंबी लगी वाहनों की कतार हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे सड़क पर लगभग तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कार में मिलीं बीयर की बोतलें, तीन लोग फरार हादसे के बाद कार में सवार तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस को कार के अंदर बीयर की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन में कितने लोग सवार थे और हादसा किस तरह हुआ। मृतक के परिजनों ने परिवार के लिए आर्थिक मदद, पेंशन और हादसे के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है। फॉरेंसिक टीम जुटाएगी साक्ष्य सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार की तहरीर के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार में कितने लोग थे और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *