![]()
लखनऊ में सोशल मीडिया पर स्टॉक मार्केट और आईपीओ में निवेश की ट्रेनिंग देने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक और आरोपी को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विवेक कुमार सिंह (37), पुत्र प्रमोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। एसटीएफ ने उसे 19 सितंबर को देहरादून के राजपुर स्थित सिद्धार्थ रीलल के फ्लैट नंबर-303 से गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से राजपुर, देहरादून का रहने वाला है और वर्तमान में गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में रह रहा था। वह बीटेक मैकेनिकल इंजीनियर है। इंस्टाग्राम पर देते थे स्टॉक मार्केट ट्रेनिंग का झांसा एसटीएफ के मुताबिक गिरोह इंस्टाग्राम पर स्टॉक मार्केट एनालिसिस की ट्रेनिंग देने के नाम पर फर्जी विज्ञापन चलाता था। विज्ञापन के जरिए लोगों को VIP9-6 ACI Exclusive Guidance Group नाम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ा जाता था। यहां Tripti Grover ACI नाम की यूजर के जरिए स्टॉक मार्केट ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश की ट्रेनिंग देने का दावा किया जाता था। ग्रुप में निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी प्रॉफिट के स्क्रीनशॉट शेयर किए जाते थे। इसके बाद आईपीओ में खरीद-बिक्री से भारी मुनाफा होने का लालच देकर निवेशकों को एक हाइपरलिंक के जरिए ACI Century App डाउनलोड कराकर उसमें अकाउंट खुलवाया जाता था। ऐप पर फर्जी दिखता था निवेश और मुनाफा आरोपी निवेशकों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाते थे। जमा रकम और मुनाफे को ऐप के डैशबोर्ड पर फर्जी तरीके से दिखाया जाता था। इससे निवेशकों को लगता था कि उनके पैसे पर लगातार मुनाफा हो रहा है। विश्वास में आकर लोग लाखों-करोड़ों रुपये निवेश कर देते थे। एसटीएफ के अनुसार ठगी की रकम को फर्जी कंपनियों के नाम पर खोले गए बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाता था। इसके बाद कई स्तरों पर रकम ट्रांसफर कर उसे USDT में बदला जाता था और दुबई में बैठे गिरोह के सहयोगियों को भेज दिया जाता था। पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार इस मामले में शिकायतकर्ता अपूर्वा राय की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना लखनऊ में मुकदमा दर्ज किया गया था।
एसटीएफ ने इस मामले में पहले अनुराग अरविंद श्रीवास्तव को 31 जुलाई 2026 को नागपुर, विनोद कुमार राठौर को 22 अगस्त को झाबुआ (मध्य प्रदेश) तथा सुधीर गंगाधर दास और शेख नदीम सलीम को 23 अगस्त को काशीगांव, ठाणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया था। लखनऊ में 10 और अंडमान में एक मुकदमा एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार विवेक कुमार सिंह इस मामले में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम उत्तराखंड में तलाश कर रही थी। सूचना मिलने पर टीम ने राजपुर, देहरादून में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने गिरोह के इसी तरीके से सोशल मीडिया के जरिए निवेशकों को फंसाने की जानकारी दी है। लखनऊ के साइबर थाने में आरोपी के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि एक मुकदमा अंडमान-निकोबार में भी दर्ज बताया गया है।
Source link
फर्जी आरोपी ट्रेनिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी:इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देकर ग्रुप में जोड़ते थे, फर्जी प्रॉफिट दिखाते थे, एसटीएफ ने इंजीनियर को देहरादून से पकड़ा