बीना खत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई दलों के नेता:पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की


पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी स्वर्गीय बीना खत्री के निधन के उपरांत उनके बजाजा स्थित आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का क्रम लगातार जारी है। इसी क्रम में आज विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों ने पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के आवास पहुंचकर स्वर्गीय बीना खत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। आज शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से विधायक चंद्रभानु पासवान, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व विधायक विशाल वर्मा, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, बड़ा भक्तमाल अयोध्या धाम के महंत अवधेश दास जी, महंत स्वामी दिलीप दास, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा, रवि सिंह, गन्ना यूनियन के दीपेंद्र सिंह, अंबेडकर नगर के कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार पांडेय ‘कक्कू’, बीकापुर के कपिल देव पाठक, मिर्गीपुर के शिव बहादुर दुबे एवं शेर बहादुर दुबे, देवा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सहदेव उपाध्याय तथा कुरावन के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश तिवारी सहित तमाम लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने स्वर्गीय बीना खत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के पुत्र अंकुर खत्री ने आवास पर पहुंचे सभी लोगों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंकुर खत्री ने कहा कि इस कठिन समय में जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों और अलग-अलग विचारधाराओं से जुड़े लोग परिवार के साथ खड़े होकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं, वह परिवार के लिए भावनात्मक संबल है। पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के आवास पर लगातार विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। स्वर्गीय बीना खत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *