सुल्तानपुर में जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता:कई खिलाड़ियों का मंडल स्तर के ट्रायल के लिए हुआ चयन


सुल्तानपुर में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय और बॉक्सिंग संघ की तरफ से हुई जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष मुक्केबाजों ने मंगलवार को शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों को मंडल स्तर के ट्रायल के लिए सुबह 11 बजे चुना गया है। सभी चुने गए सीनियर पुरुष मुक्केबाजों को बधाई और शुभकामनाएं दी गईं। मंडल स्तर के ट्रायल के लिए चुने गए खिलाड़ियों की सूची और उनके भार वर्ग इस प्रकार हैं। अनिल गुप्ता 55–60 किग्रा, इरफान अब्बास 60–65 किग्रा, अनुभव सरोज 65–70 किग्रा, शुभम धुरिया 70–75 किग्रा, विजय यादव 75–80 किग्रा, शादाब खान 80–85 किग्रा व कुछ और खिलाड़ी भी इसमें शामिल हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 23 सितंबर को अयोध्या के डामा सेमर स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में हिस्सा लेने जाएंगे। वॉलीबॉल कोच प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों के ट्रायल की प्रक्रिया में सहयोग किया। सभी खिलाड़ियों को मंडल स्तर के ट्रायल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *