जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन:5 महीने से वेतन न मिलने से परेशान, कर्मचारी बोलें-कर्ज लेकर चला रहे घर


पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के विरोध में सोमवार को एक घंटे तक प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें पिछले 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों ने बताया कि वे रोज की तरह अपना काम करने के बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक विरोध प्रदर्शन पर बैठे। वेतन नहीं मिलने से किसी के बच्चों की फीस रुक गई है तो कोई घर चलाने के लिए कर्ज ले रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि हर दिन तगादे वाले घर पहुंच रहे हैं और पूछ रहे हैं कि पैसा कब मिलेगा। वहीं सीएमएस सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि वेतन के लिए शासन से बजट नहीं मिला है और इसके लिए लखनऊ स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। 5 महीने से वेतन नहीं, कर्मचारी बोले- कैसे घर चलाएं आउटसोर्स कर्मचारी अभिषेक ने बताया कि वह अस्पताल में 6 घंटे काम करते हैं। उन्होंने कहा कि जनवरी में ज्वाइन किया था और अब तक सिर्फ एक महीने का वेतन मिला है। उनका कहना है कि कई बार कागज और अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन बजट पास नहीं होने की बात कही जा रही है। बच्चों की फीस रुकी, कर्ज लेकर कर रहे गुजारा कर्मचारी सरिता देवी ने बताया कि उन्हें 5 महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे बच्चों की फीस और घर का खर्च प्रभावित हो रहा है। उनके दो बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चे की फीस 550 रुपए बड़े की 700 पैसा नहीं मिलने से फीस जमा करना मुश्किल है। वेतन आने की उम्मीद में लोगों से कर्ज लेकर घर चला रहें हैं। अब कर्ज देने वाले रोज घर आकर पैसा वापस मांग रहे हैं। राशन तक की दिक्कत, किराया नहीं दे पा रहे मीरा देवी ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से राशन और कमरे के किराए तक की समस्या हो रही है। किराए का पैसा नहीं दे पाने के कारण परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि दूसरे लोगों से कर्ज लेकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं और इस उम्मीद में ड्यूटी कर रहे हैं कि आज नहीं तो कल वेतन मिल जाएगा। 8,500 रुपए वेतन, पांच महीने से नहीं मिला संध्या पुष्कर ने बताया कि उनका वेतन करीब 8,500 रुपए है और पांच महीने से नहीं मिला है। वह किराए के कमरे में रहती हैं। उन्होंने कहा यही उनकी मुख्य कमाई का जरिया है। कर्मचारी परिषद बोली- 800 कर्मचारियों की तनख्वाह अटकी कर्मचारी सेवा परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ऑउटसोर्सिंग कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को पिछले करीब 6 महीने से वेतन नहीं मिला है और अधिकारियों से कई बार बातचीत के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है और बजट की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि हमे तो ये भी जानकारी मिली है कि सीएमएस ने इन कर्मचारियों को अवेतनिक स्वैच्छा से काम करने को कहा है। सीएमएस बोले- शासन से बजट नहीं मिला जिला अस्पताल के सीएमएस सत्यप्रकाश मिश्रा ने बताया कि हमे पता है कर्मचारियों को करीब 5 महीनों से वेतन नहीं मिला है। हम कोशिश कर रहे है लेकिन शासन से बजट नहीं मिल पाया है। बजट के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और वह दो-तीन दिन में लखनऊ भी जाएंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ स्तर पर भी बात भेजी गई है और जल्द वेतन मिलने का आश्वासन मिला है। सीएमएस के मुताबिक इन कर्मचारियों की ज्वाइनिंग दिसंबर 2025 में हुई थी। बीच में उन्हें चार महीने का वेतन मिला है और इसके बाद करीब पांच महीने का वेतन बकाया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *