![]()
पटियाला के नेता जी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (NIS) में विदेशी कोच पर यौन शोषण का आरोप लगा है। 16 साल की नेशनल लेवल की खिलाड़ी ने विदेशी कोच पर ये आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान कोच ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। खिलाड़ी का मेडिकल करवा लिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल लाइन थाना पटियाला में विदेशी कोच के खिलाफ 18 सितंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। एशियन गेम्स की तैयारी के लिए ट्रेनिंग ले रही थी खिलाड़ी
पुलिस के मुताबिक, खिलाड़ी को एशियन गेम्स की तैयारी के लिए ट्रेनिंग दी जा रही थी। इसी दौरान विदेशी कोच पर खिलाड़ी के साथ गलत व्यवहार करने का आरोप लगा। जानकारी के अनुसार FIR दर्ज करने से सात दिन पहले खिलाड़ी के साथ कोच ने यौन शोषण किया। यौन शोषण की यह घटना NIS परिसर में हुई थी, जिसके बाद खिलाड़ी ने अपने परिवार को जानकारी दी। पिता के पटियाला पहुंचने के बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जबकि इससे पहले खेल संस्थान को शिकायत दी गई थी। टीम को लेकर विदेश टूर पर जाना था
इस कोच ने टीम को साथ लेकर विदेश टूर पर जाना था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही कोच का पासपोर्ट कब्जे में ले लिया है। पटियाला में वह कुछ महीने पहले पहुंचा था और एनआईएस परिसर में स्टाफ क्वार्टर में रहता था। दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर छापा
जांच अधिकारी हरसरणवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली में उसके ठिकाने पर छापा मारा था। हालांकि, वह वहां नहीं मिला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। NIS प्रबंधन की ओर से अभी जवाब नहीं
मामले में NIS प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट होंगे। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
पटियाला NIS में नाबालिग महिला खिलाड़ी का यौन शोषण:कहा- ट्रेनिंग के वक्त विदेशी कोच ने गलत व्यवहार किया, पुलिस ने पासपोर्ट जब्त किया