![]()
प्रयागराज के फूलपुर थाना क्षेत्र के वरुण बाजार स्थित प्राचीन वरुणेश्वर धाम मंदिर के बगल वरुणा नदी में सोमवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक डूब गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक की तलाश में स्थानीय लोग नदी में जुटे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के हवासाबाद निवासी अजय कुमार यादव (35) गांव के लोगों के साथ मूर्ति विसर्जन के लिए वरुणेश्वर धाम पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि विक्रमशाह गांव के लोगों के साथ अजय भी मूर्ति विसर्जन के लिए वरुणा नदी में उतरे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु जुट गए। स्थानीय लोग नदी में उतरकर युवक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर फूलपुर थाना प्रभारी शेषनाथ पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर अभी भी भारी भीड़ जुटी है। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश जारी है।
Source link
फूलपुर के वरुणा नदी में विसर्जन के दौरान युवक डूबा:वरुणा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, डूबते युवक का वीडियो आया सामने, खोज जारी