अमेठी में चोरी की 6 मोटरसाइकिल बरामद, 3 चोर गिरफ्तार:आरोपियों ने नंबर प्लेट खुरचने और फर्जी नंबर लगाते थे


अमेठी एसपी सरवणन टी के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत संग्रामपुर पुलिस ने देर रात तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी की छह मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने पुलिस ऑफिस सभागार में मामले का खुलासा किया। पुलिस आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है। ओझा का पुरवा बाग से पकड़े गए आरोपी पुलिस के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर थाना संग्रामपुर की टीम ने ओझा का पुरवा बाग में दबिश देकर तीनों आरोपियों को छह मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राहुल यादव (27), निवासी शुकुलडीह, थाना मुंशीगंज; गजाधर वर्मा (32), निवासी नया पुरवा, थाना संग्रामपुर; और आदित्य उर्फ करन (21), निवासी टिकरिया, थाना गौरीगंज के रूप में हुई है।
विशेषरगंज पुलिया से चोरी की थी एक बाइक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद सभी मोटरसाइकिलें चोरी की हैं। उनके मुताबिक, होंडा एसपी (UP 72 BQ 0138) 18 सितंबर 2026 को संग्रामपुर क्षेत्र की विशेषरगंज पुलिया से चोरी की गई थी। हीरो स्प्लेंडर प्लस (UP 36 8380) को कई महीने पहले गौरीगंज क्षेत्र से चुराया गया था। बाकी चार मोटरसाइकिलें अलग-अलग स्थानों से चोरी करने की बात आरोपियों ने बताई। पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट से करते थे छेड़छाड़ पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पकड़े जाने से बचने के लिए वे मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट खुरच देते थे या उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। पुलिस बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में आगे की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *