NET परीक्षा में समाजशास्त्र विभाग का शानदार प्रदर्शन:12 स्टूडेंट्स ने असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएच.डी. एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के 12 विद्यार्थियों ने जून 2026 की यूजीसी-नेट परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की है। पास होने वाले सभी छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएच.डी. एडमिशन के लिए क्वालिफाई हुए हैं। इन्होंने बढ़ाया मान
नेट परीक्षा क्रैक करने वालों में अल्पना चौहान, प्रिया कुमारी, ऋचा जायसवाल, सृष्टि राव, ललिता कुशवाहा, दानिश, अंशिका सिंह गौर, श्रेयस पाण्डेय, सुमन कुमारी, अंकिता यादव, ज्ञानचंद मिश्रा और धनंजय शामिल हैं। विशेष क्लास का मिला फायदा
विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धूसिया ने सभी होनहारों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा की अच्छी तैयारी के लिए विभाग में स्पेशल क्लासेस चलाई गई थीं। इनमें छात्रों को पूरे सिलेबस, नए एग्जाम पैटर्न और सवालों को हल करने की सही तकनीक बताई गई थी, जिसका सीधा फायदा परीक्षा में मिला। इंग्लिश डिपार्टमेंट के 26 विद्यार्थी भी क्वालीफाई किए
वहीं इंग्लिश डिपार्टमेंट के भी 26 विद्यार्थियों ने NET में क्वालीफाई किया है। इनमें से 16 छात्रों ने असिस्टेंट प्रोफेसर की योग्यता हासिल की है और 10 छात्रों ने पीएचडी की अहर्ता हासिल की है। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता मुर्मू ने विभाग की सफलता पर अपार प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर अमोद कुमार राय के संयोजकतत्व में यूजीसी की नेट क्लासेस सबसे ज्यादा दिनों तक अंग्रेजी विभाग में चलाई गई थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *