पंकज केसरवानी | कौशांबी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कौशांबी में सोमवार को उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अली अहमद के काफिले को पुलिस ने रोका। अली अहमद को झांसी जेल से प्रयागराज लाया जा रहा था। पुलिस ने सुबह करीब 11:45 बजे सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा हाईवे पर यह चेकिंग की।

कौशांबी में अहजम के काफिले में शामिल गाड़ी को चेक किया गया।
सुरक्षा के लिए पुलिस ने काफिले में शामिल गाड़ियों की जांच की और उनमें बैठे लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने करीब 3 से 4 मिनट तक काफिले को रोककर गाड़ियों की पड़ताल की। इसके बाद अली अहमद की कैदी वैन पुलिस टीम के साथ आगे निकल गई। हालांकि, काफिले में शामिल कुछ अन्य गाड़ियों को पुलिस ने रोक लिया।

अहजम की गाड़ी रोकी गई और उससे पूछताछ की गई।
इसी दौरान अतीक अहमद के दूसरे बेटे अहजम अहमद की गाड़ी को भी पुलिस ने रोका। अहजम की गाड़ी काफिले से कुछ दूरी पर चल रही थी। पुलिस ने अहजम से पूछताछ की और उसकी गाड़ी की तलाशी ली।
अली अहमद को उमेश पाल शूटआउट केस से जुड़े मामले में प्रयागराज लाया जा रहा है। यहां उसका बयान दर्ज किया जाना है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए सैनी क्षेत्र में अलर्ट जारी रखा है और प्रयागराज तक काफिले पर नजर रखी जा रही है।
————-
यह खबर भी पढ़ें…
अतीक के बेटे अली को प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची पुलिस:झांसी जेल से लाया गया, भाई अहजम की गाड़ी पीछे-पीछे चली तो रोककर जांच की

माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को पुलिस झांसी से प्रयागराज कोर्ट लेकर पहुंची है। अली को धमकी, रंगदारी और जान से मारने की कोशिश की से जुड़े मामले में एडीजे कोर्ट में पेश किया जाना है। अली को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस तड़के झांसी जेल से लेकर निकली थी। पढ़ें पूरी खबर…
