कर्नाटक विधानसभा में वंदेमातरम के 2 पैरा बाद रिकॉर्डिंग रुकी:भाजपा विधायकों ने पूरे 6 पैरा गाए; प्रदेश के सरकारी कार्यक्रमों में पूरा राष्ट्रगीत गाने पर रोक


कर्नाटक विधानसभा के तीन दिन के स्पेशल सेशन के पहले दिन सोमवार को वंदे मातरम को लेकर विवाद हो गया। विधानसभा में वंदे मातरम की आधिकारिक रिकॉर्डिंग दो अंतरे गाए जाने के बाद बंद हो गई। इसके बाद BJP विधायकों ने विरोध जताते हुए वंदे मातरम का पूरा संस्करण खुद गाना शुरू कर दिया। दरअसल, कर्नाटक सरकार ने राज्य में गंभीर सूखे की स्थिति और पश्चिमी घाट से जुड़ी डॉ. कस्तूरीरंगन रिपोर्ट के प्रभावों पर चर्चा के लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। सोमवार को विधानसभा की कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। रिकॉर्डिंग दो पैरा के बाद समाप्त होने पर विधानसभा अध्यक्ष जीएस पाटिल ने दिवंगत प्रमुख लोगों को श्रद्धांजलि देने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके बाद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने 27 अगस्त को निधन हुए पूर्व विधायक आरबी शिरियन्नावर को श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान BJP विधायकों ने वंदे मातरम पूरा नहीं बजाए जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने सदन में नारे लगाए और वंदे मातरम के बाकी अंतरे खुद गाना शुरू कर दिए। खबर अपडेट की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *