कौशांबी में ससुराल गए युवक की संदिग्ध मौत:परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया


कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धावाड़ा गांव में 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी जान चली गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। धावाड़ा गांव के रहने वाले बब्लू की शादी 25 फरवरी 2026 को मंझनपुर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव में हुई थी। परिजनों ने बताया कि रक्षाबंधन के बाद से बब्लू की पत्नी मायके में थी और ससुराल लौटने से मना कर रही थी। बब्लू 18 सितंबर को पत्नी को वापस बुलाने सैदनपुर स्थित ससुराल गया था। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे बब्लू की तबीयत अचानक खराब हो गई। ससुराल वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। जहर देकर हत्या करने का आरोप बब्लू की मौत के बाद उसके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि युवक की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी। मृतक के परिजनों ने बताया कि 21 सितंबर 2026 की सुबह करीब 4:30 बजे उनके छोटे बेटे के फोन पर बब्लू की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। मृतक के पिता को पूरा यकीन शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि बब्लू की पत्नी संजू, ससुर इंद्रमोहन सरोज, साला साधु और सास समेत ससुराल के अन्य लोगों ने मिलकर उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने बब्लू को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता को पूरा यकीन है कि ससुराल वालों ने ही उनके बेटे को जहर देकर मारा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *