पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, दावा- 28 आतंकी मारे:तालिबान बोला- एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, हमले का जवाब देंगे


पाकिस्तान ने सोमवार तड़के अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में एयरस्ट्राइक की। ये हमले कुनार और पक्तिका प्रांतों में किए गए। पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि हमले में 28 संदिग्ध आतंकी मारे गए। वहीं, अफगानिस्तान के तालिबान सरकार ने कहा कि हमले में 3 नागरिकों की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए। मरने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के थे। पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में भी दो जगहों पर हमला हुआ, जहां एक दुकान और खाली घर को नुकसान पहुंचा। वहां किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। खबर अपडेट हो रही है…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *