![]()
आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर ठेकमा स्थित किसलय सेवा सदन मे गंभीर प्रधान क्षेत्र के सिंघड़ा गांव निवासी महिला माधुरी देवी 42 पत्नी विनोद की रविवार की रात हालत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस नए डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन अस्पताल के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पहुंचे हैं। प्लेटलेट्स डाउन होने के कारण कराया गया था अस्पताल में भर्ती
परिजनों द्वारा बताया गया कि माधुरी पत्नी विनोद निवासी ग्राम सिंघड़ा थाना गंभीरपुर की प्लेटलेट्स डाउन था और बुखार था। परिजन उसे इलाज हेतु केडलीपुर ठेकमा स्थित किसलय सेवा सदन डॉ संदीप मौर्य के यहां इलाज के लिए लेकर जहां पर डॉक्टर ने ग्लूकोज चढ़ाना शुरू किया। एक बोतल चढ़ने के बाद जब डॉक्टर ने दूसरा बोतल चढ़ाना शुरू किया तो महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसके मुँह से झांग आने लगा। उसके बाद डॉक्टर ने बिना किसी रेफर पेपर के ऑटो से महिला को दूसरे अस्पताल में भेज दिया। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। उसके बाद परिजन अस्पताल के बाहर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची बरदह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज जांच में जुट गई है। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Source link
आजमगढ़ में इलाज के दौरान महिला की मौत:परिजनो ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप, किया हंगामा, थाने पर दिया शिकायती पत्र