प्रेमी के साथ जा रही हूं, मेरी तलाश मत करना:अयोध्या में कॉलेज के बहाने निकली युवती ब्वॉयफ्रेंड संग फरार, मां को मोबाइल पर किया मैसेज


अयोध्या में कॉलेज जाने के लिए घर से निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद युवती की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। यह पूरा मामला तारुन थाना क्षेत्र का है। युवती की मां ने बताया कि 18 सितंबर की सुबह करीब 10:30 बजे कॉलेज जाने के लिए मेरी 18 वर्षीय बेटी घर से गई थी। घर से निकलने के कुछ घंटे बाद दोपहर करीब 2:14 बजे मुझको मोबाइल पर मैसेज किया। इसमें उसने ने लिखा कि वह जिस युवक से प्यार करती है, उसके साथ उसके घर जा रही है और वापस नहीं आएगी। मैसेज मिलने के बाद मेरी बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। वह पहले के बिहार के युवक से फोन पर बातचीत करती थी। वह युवक क्षेत्र में अपने एक परिचित के यहां आता-जाता था। परिजनों ने पुलिस से युवती को जल्द बरामद करने और आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *