बाग में पेड़ से लटका मिला महिला का शव:उन्नाव में मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं, पुलिस जांच में जुटी


उन्नाव में सोमवार सुबह एक महिला का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सालेहनगर करौंदी गांव का है। घर से निकलीं, बाग में मिला शव सालेहनगर करौंदी गांव निवासी 60 वर्षीय रामरती पत्नी पुरई सोमवार सुबह घर से निकली थीं। इसके बाद वह गांव के ही शेष नारायण के आम के बाग में पहुंचीं। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने वहां एक पेड़ से उनका शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने सफीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक, रामरती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनके परिवार में एक शादीशुदा बेटा हरी लाल है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने भी बताया कि रामरती मानसिक परेशानी से जूझ रही थीं। हालांकि, घटना की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि महिला का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *