घास में छिपे अजगर ने युवक को जकड़ा, VIDEO:लखीमपुर में चारा लेने गया था युवक, साथियों ने छुड़ाया; बाएं हाथ में चोट आई


लखीमपुर खीरी में मवेशियों के लिए चारा लेने गए युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घास में छिपे अजगर ने अचानक युवक का हाथ जकड़ लिया। युवक ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने काफी कोशिश के बाद अजगर को उसके शरीर से अलग किया। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना दक्षिण निघासन रेंज क्षेत्र की बताई जा रही है। गांधी नगर वार्ड निवासी मुनेश उर्फ मुंशी मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। इसी दौरान घास में छिपे अजगर ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसके शरीर को जकड़ लिया। मुनेश ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और अजगर को हटाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया मौके पर पहुंचे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को युवक के शरीर से अलग किया। इस दौरान उसके बाएं हाथ में चोट आई। घटना के बाद साथी युवक को तुरंत सीएचसी निघासन लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज के बाद मुनेश की हालत ठीक बताई और उसे घर भेज दिया। घटना के बाद से इलाके के लोगों में अजगर को लेकर दहशत है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत अजगर के युवक को जकड़ने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद जंगल और आसपास के घास वाले इलाकों में जाने वाले लोग सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि, वीडियो कब का है, इसे लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आ रही है। वन विभाग कर रहा वीडियो की जांच दक्षिण निघासन रेंज के रेंजर मोहम्मद मोबीन आरिफ ने बताया कि वीडियो चार-पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। वहीं, उपलब्ध जानकारी में इसे करीब तीन दिन पुराना भी बताया गया है। वन विभाग की टीम वीडियो की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *