होटल के कमरे में गीजर फटने से लगी आग:दो दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कोई जनहानि नहीं


लखनऊ के आरके इंटरनेशनल होटल में रविवार रात गीजर फटने से कमरे में आग लग गई। हादसा होटल के कमरा नंबर 303 में हुआ। कमरे से धुआं उठता देख होटल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। दमकलकर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, गीजर फटने के बाद कमरे में आग लगी थी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *