Jammu Kashmir Spy Case | Kathua Driver Arrested for ISI CCTV Feed

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 24 साल के ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया।

आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। अमन ने अपने घर के बाहर सिम इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाया था। कैमरे का रुख उस सड़क की ओर था, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा बल अक्सर करते हैं। वहां से फुटेज ISI हैंडलर्स को लाइव भेजी जाती थी।

आरोप है कि कैमरा लगाने के लिए उसे 20 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम दुबई स्थित एक चैनल के जरिए भेजी गई थी। जांच में कथित जासूसी नेटवर्क के दायरे और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में ISI से जुड़े नेटवर्क का पिछले चार महीने में यह दूसरा मामला सामने आया है।

खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *