![]()
महराजगंज तेज रफ्तार टेलर और ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सीएचसी घुघली ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान मठिया गांव निवासी 42 वर्षीय मोहन लाल मद्देशिया और बसंतपुर बटोरा टोला निवासी 65 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। मोहन लाल सब्जी बेचकर परिवार चलाते थे, जबकि सुरेश ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है। घटना घुघली थाना क्षेत्र के जखनी चौराहे का है. मंडी से सब्जी लेने निकले थे मोहन लाल मठिया गांव के रहने वाले मोहन लाल मद्देशिया शनिवार रात मंडी से सब्जियां लेने के लिए निकले थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने जल्द लौटने की बात कही थी। मोहन लाल सब्जी बेचकर परिवार का सहारा बने हुए थे। हादसे में उनकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सवारी लेकर निकले सुरेश की भी मौके पर मौत बसंतपुर बटोरा टोला निवासी 65 वर्षीय सुरेश ई-रिक्शा चलाते थे। शनिवार को वह सवारी लेकर निकले थे। जखीरा चौराहे पर तेज रफ्तार टेलर ने उनके ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। महबूब अंसारी की हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर हादसे में मठिया गांव निवासी महबूब अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल सीएचसी घुघली पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए केएमसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। भारी वाहनों की रफ्तार पर ग्रामीणों में गुस्सा हादसे के बाद जखीरा चौराहे के आसपास के लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यहां तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण पहले भी हादसे होते रहे हैं। पुलिस ने टेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सदर सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।
Source link
महराजगंज में तेज रफ्तार टेलर ने ई-रिक्शा को रौंदा:सब्जी विक्रेता समेत दो की मौत; एक युवक गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर