दिव्यांगों के लिए सहायक उपकरण बांटे:हरदोई के कछौना में 467 दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों को मिली सुविधा


हरदोई के कछौना के एसएमडी पटेल महाविद्यालय में केंद्र सरकार की ‘एडिप’ और ‘राष्ट्रीय वयोश्री योजना’ के तहत एक विशाल सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल और विधायक रामपाल वर्मा ने 467 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को 60 लाख 94 हजार रुपए के 1872 सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। नेताओं ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों की तारीफ की। कछौना के एसएमडी पटेल महाविद्यालय का परिसर में मोटरचालित और हस्तचालित ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, घुटने की ब्रेस, वॉकर, छड़ी और कान की मशीनें दी गई। सांसद अशोक रावत ने कहा कि सरकार का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सीधी मदद पहुंचाना है। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि यह सेवा का संकल्प कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी और नेतृत्व की तरफ से पूरे एक महीने तक चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज के दबे-कुचले, पिछड़ों और दिव्यांगजनों को सशक्त बनाना है। एमएलसी अशोक अग्रवाल ने साल कहा कि पहले जिन्हें ‘विकलांग’ कहकर असहाय छोड़ दिया जाता था, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने ‘दिव्यांग’ नाम देकर नया सम्मान और पहचान दी। आज सरकार की योजनाएं इन दिव्यांगजनों को समाज में सिर उठाकर जीने का हौसला दे रही हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष मिश्रा ने किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *