संतकबीरनगर में युवक ने फंदे से लटककर जान दी:शराब का आदी था, पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल


संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र के भैसठ गांव में शुक्रवार रात एक 40 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला, जिससे परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान धर्मदेव निषाद के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, धर्मदेव शराब पीने का आदी था। नशे की हालत में वह अक्सर परिवार के लोगों से झगड़ा और मारपीट करता था। शुक्रवार रात भी वह घर पर था। देर रात उसका शव कमरे में पंखे से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। परिजनों की नजर पड़ते ही घर में दुख का माहौल छा गया। धर्मदेव के चार बेटे हैं। उसकी मौत के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी शीला देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *