प्रतापगढ़ में सपा का विरोध प्रदर्शन:यूपीआई पर एमडीआर शुल्क समाप्ति मांग, राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन


प्रतापगढ़ में सपा ने यूपीआई के व्यापारी लेनदेन पर लागू एमडीआर समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि यूपीआई डिजिटल भुगतान व्यवस्था आज आम जनता, छोटे दुकानदारों, व्यापारियों, युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुकी है। सपा ने मांग की कि ₹2,000 से अधिक के व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर लागू 0.4 प्रतिशत एमडीआर को समाप्त किया जाए। पार्टी ने कहा कि डिजिटल भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क से छोटे दुकानदारों और व्यापारियों पर आर्थिक भार पड़ सकता है। ज्ञापन में छोटे व्यापारियों पर डिजिटल भुगतान का अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डालने, यूपीआई को सरल, सस्ता और सुगम बनाए रखने तथा भुगतान से संबंधित लागत की भरपाई के लिए केंद्र सरकार द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। सपा ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों और आम जनता के हित में शुल्क-मुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग रखी। ज्ञापन में राष्ट्रपति से इसे केंद्रीय वित्त मंत्रालय, एनपीसीआई और संबंधित सक्षम प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजने का अनुरोध किया गया। पार्टी ने कहा कि व्यापारी और जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से उठाया जाता रहेगा। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनीष पाल, नगर अध्यक्ष निसार अहमद, डॉ. एजाज अहमद, आशुतोष पांडेय, जिला सचिव सराफत उल्ला, तबारक हुसैन सभासद, पिछड़ा वर्ग उपाध्यक्ष अजय प्रताप यादव, नगर महासचिव विकास यादव, नगर उपाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा, नगर सचिव विजय गौतम, नगर सचिव कामिल हुसैन, नगर उपाध्यक्ष मो.रईस, अबुल हसन शाह सहित अन्य समाजवादी पार्टी के साथी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *