![]()
हाथरस जंक्शन कोतवाली इलाके के एंहन गांव के मजरा छोटा लाडपुर में एक किशोरी को पिछले डेढ़ महीने में सात बार सांप ने डंसा है। पिछले तीन दिन में उसे तीन बार सांप ने काटा। आज सुबह बाथरूम में फिर सांप ने उसे डंस लिया, जिसके बाद परिवार वाले उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए हैं। परिवार इस घटना से काफी परेशान है। 17 साल की अनीता, जो कोमल प्रसाद की बेटी है, इसी गांव की रहने वाली है। वह हाथरस के एक कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही है। अनीता के पिता के मुताबिक, दो दिन पहले सांप ने उसे डंसा था। तब परिवार उसे जिला अस्पताल लाया था, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ में हालत सुधरने पर उसे छुट्टी मिल गई और परिवार उसे वापस गांव ले आया। कल फिर सांप ने उसे डस लिया, जिसके बाद उसे दोबारा जिला अस्पताल लाया गया। हालत में सुधार होने पर उसे फिर गांव ले जाया गया। पिछले तीन दिन में एक ही सांप ने लगातार डसा आज सुबह बाथरूम में उसे फिर सांप ने डस लिया। इसके बाद परिवार उसे तीसरी बार जिला अस्पताल लेकर आया है। किशोरी के पिता का कहना है कि तीन दिन में उनकी बेटी को एक ही सांप ने डंसा है, जिससे वे बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि वह सांप को पकड़ने के लिए सर्प मित्र आदि भी बुला चुके हैं लेकिन सांप नहीं पकड़ा जा सका है। फिलहाल, जिला अस्पताल में अनीता की हालत में सुधार है।
Source link
किशोरी को डेढ़ महीने में 7 बार सांप ने डसा:हाथरस में परिजन परेशान, लगा रहे अस्पताल के चक्कर