पयागपुर बीआरसी में एफएलएन प्रशिक्षण का निरीक्षण:प्रशिक्षण 18 अगस्त से 22 सितंबर तक चलेगा,


बहराइच में पयागपुर के ब्लॉक संसाधन केंद्र में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण की गुणवत्ता का राज्य परियोजना कार्यालय (एसपीओ) की टीम ने निरीक्षण किया। डायट प्राचार्य राजेश कुमार सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन में प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। निशातगंज, लखनऊ से देवम त्रिपाठी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने प्रशिक्षण में शामिल शिक्षकों से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रत्येक शिक्षक से प्रशिक्षण से संबंधित सवाल पूछे। शिक्षकों ने सवालों के सही और संतोषजनक जवाब दिए। इससे टीम ने प्रसन्नता जताई और प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता की स्थिति जानने के लिए एसपीओ टीम ने निरीक्षण किया था। 22 सितंबर तक चलेगा प्रशिक्षण एफएलएन प्रशिक्षण 18 अगस्त से 22 सितंबर तक संचालित किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों के समस्त स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विकास क्षेत्र को जल्द निपुण बनाने में मदद करना है। मास्टर ट्रेनर सुनील पांडेय, राजेश कुमार मिश्र, राजकुमार पांडेय, रमेश द्विवेदी और शिप्रा शुक्ला समेत एलएलएफ महावीर प्रसाद साहू प्रशिक्षण दे रहे हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक सुनील त्रिपाठी, प्रभु दयाल मिश्रा, राजेंद्र चक्रवर्ती, गुणवत्ता समन्वयक आशुतोष सिंह, एमआईएस इंचार्ज अमित पांडेय समेत शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *