OP राजभर का अखिलेश के भगवा रथ पर तंज:अम्बेडकरनगर में कहा- सपा अब योगी सरकार के रास्ते पर चलना चाहती


अम्बेडकरनगर में शनिवार को पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘समाजवादी विजय रथ’ के भगवा रंग को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रथ पर भगवा रंग के जरिए अखिलेश यादव जनता को यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी अब बदली हुई है और योगी सरकार के रास्ते पर चलना चाहती है। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव रथ पर भगवा रंग लगाकर मानो यह बताना चाहते हैं कि ‘हम वही लोग हैं, जो रामभक्तों पर गोली चलवाते थे।’ उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में गुंडागर्दी, माफियागिरी, गैंगवार, लूट, डकैती, छिनैती और हत्या जैसी घटनाओं का बोलबाला रहा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। योगी सरकार में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती गई और अपराध में शामिल कई लोगों को जेल भेजा गया। उन्होंने दावा किया कि पूर्व की सरकारों में सक्रिय रहे कई बड़े माफिया अब जेल में हैं या प्रदेश से बाहर हो चुके हैं। राजभर ने कहाकि सपा के विजय रथ का बदला हुआ रंग केवल रंग परिवर्तन नहीं, बल्कि राजनीतिक संदेश देने की कोशिश है। उनके मुताबिक भगवा रंग के जरिए अखिलेश यादव यह संकेत दे रहे हैं कि अब उनकी पार्टी भी योगी सरकार की कार्यशैली और नीतियों के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहती है। मंत्री ने सपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी ने अपने शासनकाल में कानून-व्यवस्था को लेकर अलग पहचान बनाई थी, वह अब भाजपा सरकार की कार्रवाई और नीतियों का हवाला देने की स्थिति में पहुंच गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *