![]()
मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय गौसेवा गतिविधि की ओर से प्रमुख गौशाला संचालकों और गौसेवा कार्यकर्ताओं की तीन दिवसीय बैठक 18 से 20 सितंबर तक दीनदयाल गौविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, गौग्राम परखम में आयोजित की जा रही है। बैठक में देशभर से आए गौशाला संचालक और कार्यकर्ता गौसेवा, गौसंरक्षण और गौआधारित प्राकृतिक जीवन पद्धति से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ पंचगव्य की उपयोगिता, प्राकृतिक खेती, भूमि सुधार और गौआधारित उत्पादों के निर्माण एवं उपयोग पर अनुभव साझा किए जाएंगे। सफलतापूर्वक गौशालाओं का संचालन करने वाले संचालकों और गौआधारित उत्पादों को बढ़ावा देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। 20 सितंबर को होगा कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम में आरएसएस के पूर्व सरकार्यवाह भैयाजी जोशी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अखिल भारतीय गौसेवा संयोजक अजीत महापात्र समेत विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। बैठक का उद्देश्य देशभर के गौसेवा प्रयासों को एक मंच पर लाना और सफल कार्यों के अनुभव साझा करना है। साथ ही गौसंरक्षण व टिकाऊ कृषि व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा होगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 20 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे होगा।
Source link
परखम में आरएसएस की अखिल भारतीय गौसेवा बैठक:गौसंरक्षण से प्राकृतिक खेती तक मंथन,देशभर से जुटे गौशाला संचालक